बीजेपी जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में नए वोट बनवाने में जुटे भाजपाई

cerrunt vision

शावेज़ नक़वी

इटावा। विगत 6 जनवरी को वोटर लिस्ट जारी होने बाद से ही प्रदेश में एसआईआर अभियान का द्वितीय चरण आरम्भ हो चुका हैं। नो मैपिंग वाले मतदाताओं के घरों पर प्रशासन द्वारा नोटिस देने का काम शुरू हो चुका है।भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने जनपद इटावा प्रवासी व औरैया पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता के साथ भर्थना विधानसभा की लखना नगर पंचायत अन्तर्गत बूथ संख्या 283, 284, 285, 286, 287, 288, 289, 290, 291 व 292 पर डोर टू डोर जनसंपर्क कर फॉर्म-6 भरवाकर नए मतदाता जोड़े। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देशानुसार भाजपा जनपद इटावा संगठन द्वारा 16 जनवरी से 18 जनवरी तक 18 वर्ष की उम्र पार कर चुके युवक/युवतियों के नाम वोटर सूची में जुड़वाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। एसआईआर जनपद प्रभारी व औरैया पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि*ल अपने अपने बूथ पर त्रिदेव (बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रवासी व बूथ प्रभारी) के साथ डोर-टू-डोर सघन जनसंपर्क कर 18 साल पूर्ण कर चुके नव-युवकों व नव-युवतियों के वोट बनवाने की विशेष चिंता कर लें। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने सदर इटावा विधानसभा के इटावा द्वितीय मंडल के जनता इंटर कॉलेज शक्तिकेंद्र अन्तर्गत बूथ संख्या 173, 174, 175, 176 व 177 पर मौजूद रहकर नए वोट बनवाए।* उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं को एएसडी सूची में डाला गया है और जिन मतदाताओं के घरों पर नोटिस पहुच रहें है उनके वैध दस्तावेज सबमिट करके उनके वोट बचाने का कार्य करना है साथ ही साथ 18 वर्ष पूर्ण कर चुके वोटरों के फॉर्म-6 भरवाकर नए वोट बनवाने है। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में विधायक, पूर्व सांसद सांसद, ब्लॉक प्रमुख, सभासद, जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, शक्तिकेंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने प्रभार वाले बूथ पर उपस्थित रहा। बूथ पर नए मतदाताओं के वोट बनवाते जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *