बारह रबीउल अव्वल पर मरीजों और दृष्टिबाधित बच्चों में फल वितरित

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। बारह रबीउल अव्वल के अवसर पर मुस्लिम युवकों ने जिला अस्पताल और दृष्टिबाधित बच्चों के स्कूल में फल, जूस और बिस्किट वितरित किए। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश की खुशी मरीजों और दृष्टिबाधित बच्चों के साथ साझा की।
इस दौरान भारत ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक ईशान मंसूरी, इमरान मंसूरी, इरफान मंसूरी, अरमान राईन (मुन्ना), नौशाद आलम, मु. आजम, गुलजार राईन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *