पानकुंवर स्कूल के विद्यार्थियों ने यूपीयूएमएस सैफई का किया शैक्षणिक भ्रमण

 शैक्षणिक भ्रमण के दौरान बच्चों के साथ डा. कैलाश यादव

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल के बायो सेक्शन के छात्र-छात्राओं ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्याल सैफई का शैक्षणिक भ्रमण किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को जीव विज्ञान एवं चिकित्सा विज्ञान की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराना तथा कक्षा में पढ़ाए जाने वाले विषयों को वास्तविक चिकित्सा परिवेश से जोड़ना था।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों एवं स्थलों का अवलोकन किया। विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना, विभिन्न अंगों, ऊतकों तथा चिकित्सा शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ व्यावहारिक रूप से समझाई गईं। इस अवसर पर डा. शुभम, डा. नीलम, डा. नवींन, डा. मुकेश, डा. जय शंकर विद्यार्थी एवं डा. विपिन ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें एनाटोमी एवं हिस्टोलाजी से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह एवं रुचि के साथ विभिन्न विभागों का भ्रमण किया और चिकित्सा क्षेत्र की कार्यप्रणाली को करीब से समझा। इस प्रकार यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए केवल एक शैक्षणिक यात्रा ही नहीं, बल्कि चिकित्सा विज्ञान को प्रत्यक्ष रूप से समझने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी रहा।विद्यालय परिवार ने सैफई के चिकित्सकों एवं समस्त सहयोगी स्टाफ का विद्यार्थियों को बहुमूल्य समय देने, विभिन्न विभागों का भ्रमण कराने तथा महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. कैलाश चंद्र यादव द्वारा यूपीयूएमएस सैफई के प्रति विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा गया कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के ज्ञान को पुस्तकीय शिक्षा से आगे ले जाकर उसे व्यावहारिक अनुभव से जोड़ते हैं। इस प्रकार के विजिट विद्यार्थियों में चिकित्सा एवं विज्ञान के प्रति रुचि, जिज्ञासा और भविष्य के लिए प्रेरणा उत्पन्न करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कक्षा-कक्ष से बाहर भी ऐसे शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *