पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने यूपी के विकास की आधारशिला रखी – चेयरमैन ज्योति गुप्ता

 गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि देतीं चेयरमैन ज्योति गुप्ता

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष ज्योति गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत को उनकी जंयती पर श्रद्धांजलि दी।चेयरमैन ज्योति गुप्ता एंव व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष और नगरपालिका के ब्रांड एंबेसडर आलोक दीक्षित ने अबेडकर चौराहे के पास इओ आवास में लगी पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर चेयरमैन ज्योति गुप्ता ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने यूपी के विकास की आधारशिला रखी। इस अवसर जिला विकलांग ऐसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अशोक जाटव, महिला प्रदेश मंत्री मंजू लता द्विवेदी, भारतेन्द्र नाथ भारद्वाज, लाइन पार अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, शहर अध्यक्ष सोनू अग्रवाल, उघोग मंच अध्यक्ष राहुल दीक्षित, कुलदीप शर्मा, धर्मेन्द्र यादव, अजीत कुमार, हफीज खान, बृजेश राठौर, आफताब खान, मुदित दीक्षित, सुशील यादव आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *