जसवंतनगर में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, पालिका और पुलिस प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

जसवंतनगर। नगर के सदर बाजार में बस स्टैंड चौराहे से लेकर बड़े चौराहे तक पालिका प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क और बाजार क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।

प्रशासन की इस कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। अभियान का उद्देश्य बाजार की सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराना तथा आवागमन को सुचारू बनाना रहा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नगर में यातायात व्यवस्था बेहतर बनाए रखने और आमजन को जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *