छात्र संसद का विकसित भारत के संकल्प के साथ हुआ आयोजन

सलोनी प्रथम, अनंत द्वितीय और प्रांजल तृतीय स्थान पर रहे

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। युवाओं की प्रतिभा को निखारने, उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से को इटावा छात्र संसद का आयोजन किया गया। डी.पी.एस. स्कूल स्थित स्वर्गीय रामबेटी यादव ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और देश, समाज तथा भविष्य के भारत से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ऐसा मंच प्रदान करना था, जहाँ वे अपनी बात प्रभावी ढंग से रख सकें, जनहित के मुद्दों पर सवाल उठा सकें और लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझ सकें।छात्र संसद में ‘विकसित भारत 2047 की परिकल्पना को केंद्र में रखते हुए देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर विशेष चर्चा की गई। प्रतिभागियों ने शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण, ग्राम पंचायतों के विकास, सामाजिक समानता तथा लोकतांत्रिक भागीदारी जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। इटावा छात्र संसद की प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें सलोनी चुण्डावत ने प्रथम स्थान, अनंत अग्रवाल ने द्वितीय स्थान तथा प्रांजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तीनों विजेताओं की उपलब्धि कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रही।इटावा छात्र संसद के आयोजन में संस्थापक प्रखर सिंह चौहान, निदेशक रितिका सिंह सेंगर और मुख्य सलाहकार सेजल चतुर्वेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यक्रम के संचालन में टीम के सदस्यों ने अपना योगदान दिया। टीम में अक्षत रॉय प्रोटोकॉल हेड, मयंक भदौरिया, अंजलि माहेश्वरी, हेमंत श्रीवास्तव, श्याम, अखंड चौहान और हर्षु शाक्य शामिल रहे। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र संसद के पदाधिकारी व प्रतिभागी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *