इटावा ब्रेकिंग न्यूज़ | श्रीकृष्ण पर कथित टिप्पणी को लेकर विरोध, निष्पक्ष जांच की मांग!

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा। भगवान श्रीकृष्ण जी के व्यक्तित्व एवं स्वभाव को लेकर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथित टिप्पणी पर विवाद सामने आया है। इसको लेकर श्रीकृष्ण भक्तों और सनातन धर्मावलंबियों में नाराजगी जताई जा रही है।

राधाबल्लभ श्री हरिवंश परिवार, इटावा ने इस मामले पर आपत्ति जताते हुए जिलाधिकारी इटावा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रपति महोदया को ज्ञापन भेजकर निष्पक्ष जांच और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की मांग की है।

परिवार की मांग है कि संबंधित टिप्पणी के पूरे संदर्भ की जांच हो और कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपना सार्वजनिक स्पष्टीकरण दें। यदि किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं तो सार्वजनिक रूप से क्षमा भी मांगी जाए।

अब बड़ा सवाल: धार्मिक मंचों से दिए जाने वाले बयानों में मर्यादा और जिम्मेदारी कितनी जरूरी है?

भगवान श्रीकृष्ण की गरिमा और सभी श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *