आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को फल बाटतीं सदर विधायक
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम एवं पोषण माह के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम यथा हेल्थी वेवी शो प्रतियोगिता, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा दीदी एवं स्वास्थ्य सुधार हेतु उत्कृष्ट अभिभावकों को सम्मानित किये जाने जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने विकास खण्ड बढ़पुरा स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र चौगान, सराय इकदिल, कामेत एवं चन्द्रपुर कला में पोषण की महत्ता, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समाज की लिये महत्ता, सरकार द्वारा आंगनबाड़ी विभाग एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिये उठाये गये कदमों से अवगत कराते हुये कहा कि स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ देश का निर्माण कर सकते हैं। इसलिए सभी आंगनबाड़ी बहनें अपने इस उद्देश्य को पूर्ति करे एवं देश सेवा में योगदान दें।
