बैठक में उपस्थित अपना दल एस के नेता व शामिल होने वाले लोग
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में पार्टी की मासिक बैठक करमगंज स्थित विवेक तिवारी एडवोकेट के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने की इस दौरान 17 वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए अपना दल की सदस्यता ग्रहण की। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. हरिशंकर पटेल ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अभी से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने कहा, “अपना दल एस केवल एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक परिवार है। पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता के सुख-दुख की चिंता राष्ट्रीय नेतृत्व स्वयं करता है। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार ने नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए संगठन के गौरवशाली इतिहास और कार्यशैली से अवगत कराया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान, अमित चौरसिया एड., जिला महामंत्री इंजी. राजेश कुमार वर्मा, देव प्रताप सिंह एड. तथा विवेक तिवारी एड. ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन विस्तार पर जोर दिया। पार्टी की सदस्यता लेने वाले वरिष्ठ अधिवक्ताओं में प्रमुख रूप से देव प्रताप सिंह, विवेक तिवारी, अनुज यादव, अंकित त्रिपाठी, अनिल यादव, अवधेश कुमार, मोहम्मद साजिद, श्रीकांत त्रिपाठी, अरुण यादव, मजहर खान, विकास मिश्रा, जतिन यादव, मलखान सिंह, विनीत कुमार, प्रवेश शर्मा, अंकित चतुर्वेदी और दीपेंद्र मिश्रा शामिल रहे। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अनुपम पटेल, इटावा विधानसभा अध्यक्ष, सुधीर सविता, इटावा जोन अध्यक्ष सुनील कुमार, उदी जोन अध्यक्ष संदीप कुमार पाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
