अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
करंट विज़न
इमरान खान
जसवंतनगर। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक शुभम वर्मा पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक अवैध तमंचा लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हाइवे से धरवार जाने वाली सड़क मार्ग पर घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित कुमार पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम झबरापुर बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।
फोटो:-पुलिस द्वारा गिरफ्तार तमंचा धारी युवक।
