करंट विज़न संवाददाता
इटावा। युवा अधिवक्ताओं ने डीबीए हॉल कलेक्ट्रेट में अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरू की पुण्य तिथि पर शहीदों को याद कर शहीद दिवस का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यशवीर विभाग प्रचारक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विशिष्ट अतिथि शांति स्वरूप पाठक एड. पूर्व अध्यक्ष डीबीए, राजेश त्रिपाठी एड. अध्यक्ष डीबीए, शिवकुमार शुक्ला एड. डीजीसी क्राइम, बृजानन्द शर्मा सेवा निवृत्ति प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज व नितिन तिवारी एड. महामंत्री डीबीए उपस्थित रहे। मुख्य अथिति ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर व भारत माता, अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। मुख्य अथिति व विशिष्ठ अतिथियो सहित आशीष तिवारी एडवोकेट द्वारा अमर शहीदो पर अपने अपने विचार प्रकट किये गये। कार्यक्रम का संचालन अम्बरीश पाण्डेय व विवेक राजपूत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिको का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रामेन्द्र प्रकाश मिश्रा एडवोकेट, अमित चौरसिया एड., आशीष मिश्रा एड., मनीष कुमार वघेल एड., अनिल कश्यप एड., गौरव दुबे एड.,अनुराग दुबे एड., मनोज शंखबार एड., अश्वनी सिंह, मयंक विधौलिया आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद अधिवक्ता।
