फिल्म निर्माताओ, कलाकारों के विरुद्ध कार्यवाही की मांग को लेकर दिया ज्ञापन
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने यादव जी की लव स्टोरी विवादित फिल्म पर रोक लगाने और फिल्म निर्माताओ, कलाकारों पर कार्यवाही की मांग को लेकर आज कचहरी में एकत्र होकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया।अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को सम्बोधित ज्ञापन में कहा है कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई कि ओम ठकुरानी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यादव जी की लव स्टोरी फिल्म बनाई गई है इस फिल्म में विशेष जाति पर प्रेम प्रसंग दर्शाया गया है। किसी भी विशेष जाति को अंकित करना एवं किसी अन्य धर्म पर जोड़कर फिल्म बनाना यह निंदनीय है। प्रदेश में शांत वातावरण को लोग बिगाड़ने का प्रयास कर रहे है। सोशल मीडिया प्रचार सामग्री में यादव समाज की छवि को एक वर्ग विशेष के सन्दर्भ में जिस प्रकार प्रस्तुत किया गया है उसने समाज की भावनाओं को गहराई से आहत किया है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने मांग की है कि उक्त फिल्म पर रिलीज होने के पहले तत्काल रोक लगाई जाए एवं फिल्म निर्माताओं व कलाकारों पर कानूनी कार्यवाही की जाए। ज्ञापन देने वालों में महासभा के अध्यक्ष शिवराज सिंह यादव, रविन्द्र सिंह यादव एड., अभिनव यादव एड., रामनाथ सिंह यादव, भुवनेश यादव एड., हुतेश यादव एड., राजू यादव एड. आदि प्रमुख हैं। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते शिवराज सिंह यादव व अन्य।
