प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा कार्यालय पर कार्यशाला सम्पन्न

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके व पुष्प अर्पित कर हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष व जनपद प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यकर्ता को तराशने की प्रक्रिया है। जो सीखता है वह बढ़ता है, जो सीखना बंद कर देता है वो बढ़ना भी बंद कर देता है। व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। पूर्व सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों पर आधारित यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता और सेवा भाव की दिशा में और अधिक सजग बनाता है। संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता जब विचार से दृढ़ और व्यवहार से विनम्र होगा तभी भाजपा की शक्ति समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने कहा जिला प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करना, सांगठनिक कौशल विकसित करना और सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुचाने के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण अभियान दो दिवसीय व मंडल स्तर पर एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया जाएगा जबकि बूथ स्तर पर दो सत्रों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जायेंगे।कार्यशाला को पूर्व जिला रामकुमार चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।संचालन प्रशिक्षण अभियान सह-संयोजक व जिला मंत्री जितेंद्र गौड़ ने किया। कार्यशाला में पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, सिद्धार्थ शंकर दोहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, सम्पर्क विभाग प्रदेश सह-संयोजक पर्वत सिंह यादव, जिला महामंत्री व प्रशिक्षण अभियान संयोजक शिवाकांत चौधरी, जिला महामंत्री प्रशांत राव चौबे, अभियान सह-संयोजक व जिला मंत्री डॉ ज्योति वर्मा, अभियान सह-संयोजक व जिला सोशल मीडिया प्रमुख विमलेश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष देवप्रताप भदौरिया, कोषाध्यक्ष संजीव भदौरिया, पूर्व चेयरमेन डॉ सौरभ दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, जिला आईटी प्रमुख शरद तिवारी, युवा मोर्चा जिला मंत्री अंकित सैनी सहित बड़ी संख्या में नेता उपस्थित रहे। कार्यशाला में उपस्थित कमलावती सिंह, अन्नू गुप्ता व अन्य।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *