अब तो हॉकरों ने भी गैस के लिए पल्ला झाड़ लिया है, अगर जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। जिले में एक तरफ प्रशासन कुकिंग गैस की उपलब्धता का दावा कर रहा है वहीं उपभोक्ता गैस के लिए परेशान हो रहे हैं। जब गैस पर्याप्त मात्रा में है तो फिर उपभोक्ताओं को बुकिंग करने में दिक्कतों का सामना क्यों पड़ रहा है। शहर में इस समय यही चर्चा हो रही है कि उपभोक्ताओं को पहले जैसे आसानी से गैस सिलेंडर उपलब्ध नही हो पा रहे हैं। अब तो हॉकरों ने भी गैस के लिए पल्ला झाड़ लिया है, अगर जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है तो उपभोक्ताओं को गैस के लिए परेशान क्यों होना पड़ रहा है। जनपद मे गैस की किल्लत को लेकर जिला समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता उदय भान सिंह यादव ने कहा कि जनपद मे जिला प्रशासन द्वारा गैस प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं से कहा जा रहा है वो अपनी गैस एजेन्सी के अधिकृत सम्पर्क फोन नंबर पर ऑनलाइन माध्यम से बुकिंग करें जिससे गैस रिफिल सुचारू रूप से उपलब्ध करायी जा सके।
उन्होंने कहा कि जब ओनलाइन बुकिंग हो ही नहीं रही है फोन तो बंद आ रहे या उपलब्ध नहीं है मिस्ड काल करने पर भी कोई एस एम एस नही आ रहा है। प्रशासन द्वारा जाच की जाये कि ओनलाइन बुकिंग क्यों नही हो रही है उपभोक्ता को पूरी जानकारी दी जाये और गैस को सहज उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। कुकिंग गैस की कोई कमी नहीं – डीएसओ इटावा। जिला पूर्ति अधिकारी ने जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के गैस कनेक्शन धारकों को सूचित किया है कि वर्तमान गैस रिफिल का मूल्य 940 से 950 रुपये के बीच हो सकता है। पहली रिफिल प्राप्त होने के 25 दिन बाद ही अगली रिफिल की बुकिंग की जायेगी। रिफिल बुकिंग सिर्फ ऑनलाइन के माध्यम से ही की जायेगी। रिफिल बुक होने के बाद रिफिल होम डिलीवरी कर दी जायेगी गोदाम और शोरूम पर जाने की आवश्यकता नही है। उन्होंने कहा कि जनपद में गैस की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है किसी भी अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी अन्य समस्या या जानकारी के लिये आप अपने डिस्ट्रीब्यूटर / सम्बन्धित गैस एजेन्सी के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है। वर्तमान में भारत सरकार के निर्देशों पर कॉमर्शियल गैस की सप्लाई अस्पतालों और विद्यालय संस्थानों पर की जायेगी। जिन उपभोक्ताओं द्वारा अपनी केवाईसी अभी तक नही करायी है वो अपनी गैस एजेन्सी से सम्पर्क कर या ऑनलाइन माध्यम से केवाईसी को पूरा कर लें जिससे गैस रिफिल सुचारू रूप से उपलब्ध हो सके। गैस एजेंसी पर लगी उपभोक्ताओं की भीड़।
