इटावा। आचार्य।वसुनंदी मुनिराज के परम शिष्य, जैन धर्म के प्रभावशाली संत उपाध्याय श्री वृषभानंद महाराज ससंघ का बटेश्वर से पदबिहार करते हुए आगमन हुआ। मंगलवार को पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर नशिया जी से मंगल प्रवेश एवं आगवानी जुलूस निकाला गया। आगवानी जुलूस नशिया जी मंदिर से प्रारंभ होकर टिक्सी मंदिर, बजरिया, छैराहा पचराहा, राजागंज चौराहा, रंगलाल चौराहा होते हुए महावीर मार्ग स्थित लालपुरा जैन मंदिर पहुँचा। मार्ग में श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के पाद प्रक्षालन, आरती एवं वंदना कर भक्ति कर स्वागत किया। जुलूस की विशेष शोभा 108 फुट की विशाल ध्वजा रही जो नगर भ्रमण के दौरान सभी के आकर्षण का केंद्र बनी। मुनि श्री मंदिर श्रीजी के दर्शकों किये इसके मंगल प्रवचन किये गये। कार्यक्रम में भक्त जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन ठेकेदार वैभव जैन रिषभ जैन अर्पित जैन विक्की जैन सौरम जैन अभिषेक जैन चीता सौरभ जैन पोद्वार सुशील जैन बाबा चौ स्वदेश जैन अनूप जैन राजू जैन नैने जैन विनोद जैन बोनू जैन मुन्ना जैन विक्की जैन अकिंत जैन शुभम जैन हीरा ,पूजा जैन शालनी जैन शोभा जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला-पुरुष, बच्चे एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। और धर्म लाभ अर्जित किया। मंच का संचालन महावीर प्रसाद जैन ने किया।पूरा नगर गुरुदेव के पावन आगमन पर भक्ति, श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया। उपाध्यक्ष श्री का प्रवेश करते जैन समाज अध्यक्ष संजू जैन व श्रृद्धालु।
वृषभानंद महाराज ससंघ का लालपुरा जैन मंदिर में हुआ नगर प्रवेश
