यहां पांच दावेदारों का ठीकठाक प्रभाव दिख रहा है। मतदान के चलते अदालतों में सुनवाई का काम स्थगित रहा। इसके चलते कचहरी आए वादकारियों को तारीख लेकर यहां से बैरंग लौटना पड़ा। बार कांउसिल उत्तर प्रदेश के चुनाव में इस बार तीन सौ से अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिले के 940 मतदाता इस चुनाव में अपने पसंदीदा प्रत्याशी के लिए मतदान करेंगे। एक मतदाता वरीयता क्रम से अपने पसंद के 25 दावोदारों के लिए मतदान कर सकता है।जो मतदााता शुक्रवार को मतदान नहीं कर पाएंगे, उनको शनिवार को वोट डालने का अवसर मिलेगा। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच स्थाई लोक अदालत भवन में जिला जज / रिटर्निंग अफसर रवींद्र सिंह की देखरेख में मतदान शुरू कराया गया। मतदाताओं को उनके नए सीओपी पहचान पत्र या प्रमाण पत्र देखकर गेट नंबर एक से प्रवेश दिया गया। यहां शाम पांच बजे तक मतदान होगा। अवशेष मतदाताओं को वोट डालने के लिए 31 दिसंबर को भी मतदान कराया जाएगा। यहां एकीकृत बार एसोसिएशन कानपुर देहात के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ कटियार के अलावा बार काउंसिल के मौजूदा वाइस चेयरमैन अनुराग पांडेय, पूर्व चेयरमैन योगेंद्र स्वरूप, पूर्व चेयरमैन अजय यादव व पूर्व वाइस चेयरमैन अंकज मिश्रा का ठीक ठाक प्रभाव दिख रहा है। जबकि नए दावेदारों में नीरज श्रीवास्तव, पवित्र दुबे आदि भी जोर आजमाइश करते दिख रहे हैं। मतदान के चलते गेट नंबर-2 से वादकारियों को कोर्ट परिसर में प्रवेश दिया गया। लेकिन मुकदमे की सुनवाई नहीं होने के कारण जनरल तारीख लेकर उनको बैंरग लौटना पड़ा।
जनपद में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के लिए हो रहे चुनाव में शुक्रवार को रिटर्निंग अफसर जिला जज की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया।
