जायंट्स सहेली के नेत्र शिविर में 60 मरीजों का परीक्षण
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। जायंट्स ग्रुप ऑफ इटावा सहेली के द्वारा 13 फरवरी को एक निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन विजय बौद्ध विद्या मंदिर ग्राम सुल्तानपुरा आईटीआई चौराहा पर नारायण धर्मार्थ नेत्रालय के चिकित्सकों की टीम के सहयोग से लगाया गया। शिविर में लगभग 60 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया एवं प्रशिक्षण के उपरांत मरीजों को चश्मा और दवा भी वितरित की गई और जिन मरीजों को परीक्षण के बाद मोतियाबिंद एवं ग्लूकोमा की परेशानी थी उनको ऑपरेशन की सलाह दी गई और उनका ऑपरेश चिकित्सालय पर कराया गया। नेत्र परीक्षण शिविर में डॉक्टर दीपा गौर एवं डॉक्टर राहुल सिंह एम्स नई दिल्ली द्वारा मोहम्मद इदरीश खान, सीताराम, ज्ञान सिंह, रमेश चंद्र, सरोजनी देवी, मुन्नी देवी, निशा रानी, प्रमिला कुमारी, तारा देवी, एवं भैरव सिंह की आंखों का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया। शिविर के आयोजन में वित्त निदेशक रीना राठौर का विशेष सहयोग रहा। फेडरेशन कोऑर्डिनेटर क्षमा दीक्षित एवं फेडरेशन ऑफिसर संगीता अग्रवाल, अध्यक्ष विमल शर्मा, प्रशासनिक निदेशक हेनू वर्मा, उर्वशी द्विवेदी, संध्या अग्रवाल, शारदा दीक्षित, निशा गुप्ता, उषा भदोरिया आदि सदस्यों की भी इस शिविर के संचालन में विशेष भूमिका रही। जायन्ट्स सहेली की अध्यक्ष विमल शर्मा द्वारा जानकारी दी गई कि समय समय पर आगे भी इस तरीके के कैंप हमारे ग्रुप द्वारा आयोजित होते रहेंगे ताकि हम जरूरमंद लोगों की सेवा और मदद कर सके। शिविर में मरीजों का परीक्षण करते डाक्टर व मौजूद जायन्ट्स सहेलियां।
