बारादरी घाट के पास दबिश देकर युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
करंट विज़न संवाददाता
प्रयागराज।कमिश्नरेट प्रयागराज के मुठ्ठीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब टीम ने एक शातिर अभियुक्त को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से तमंचा, पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।पुलिस के मुताबिक 24 फरवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना मुठ्ठीगंज पुलिस टीम ने रात्रि में बारादरी घाट, यमुना नदी किनारे बंधा रोड के पास घेराबंदी कर ओमजी जायसवाल उर्फ भोला पुत्र विकास जायसवाल निवासी राजा बारा का हाता, भोले गिरी मंदिर के बगल वाली गली, थाना मुठ्ठीगंज, जनपद प्रयागराज (उम्र करीब 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 01 अवैध देशी तमंचा .315 बोर,01 अवैध देशी पिस्टल .32 बोर,01 जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मुठ्ठीगंज में मु0अ0सं0 19/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उ0नि0 अरुण कुमार सिंह (थाना प्रभारी), उ0नि0 राहुल कुमार सिंह, उ0नि0 सौम्यपुंज पाण्डेय, उ0नि0 कुन्दन लाल गौतम, उ0नि0 निर्मल शर्मा, हे0का0 कृष्णानन्द यादव व का0 यशवन्त सिंह शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
