UPSSSC PET परीक्षा को लेकर इटावा प्रशासन अलर्ट, DM और SSP ने सुरक्षा व अभ्यर्थियों की सुविधाओं का किया स्थलीय निरीक्षण।

करंट विज़न संवाददाता

इमरान खान

इटावा, दिनांक 24 अक्टूबर 2026।

UPSSSC PET परीक्षा-2026 के दृष्टिगत जिलाधिकारी इटावा श्री शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रेलवे स्टेशन इटावा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के आवागमन की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था के लिए निर्धारित साई उत्सव गार्डेन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने परीक्षा के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन को सुचारु बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी श्री विपिन कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती बबीता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री संतोष कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर श्री अवनीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री रामगोपाल शर्मा, थाना जीआरपी के अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *