फतेहपुर । जिलाधिकारी के नेतृत्व में प्रयागराज मंडल की मंडलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल के साथ जनपद अधिकारियों ने 240–फतेहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ संख्या 65 से 68, श्री नागा बालिका इंटर कॉलेज, फतेहपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिलानिर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, बूथ लेवल अधिकारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।निरीक्षण के समय फार्मों की उपलब्धता, नो मैपिंग, लाजिकल डिस्क्रीपेंसी तथा मतदाता सूची में फोटो की शुद्धता के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सही रूप से दर्ज हो सके।मंडलायुक्त ने भी कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए मतदाता सूची का अद्यतन और शुद्ध होना अत्यंत आवश्यक है तथा सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं।
जिलाधिकारी के नेतृत्व में मंडलायुक्त ने किया बूथों का निरीक्षण, मतदाता सूची की गुणवत्ता पर दिया ज़ोर
