बकरियों के सुधार एवं संरक्षण योजना के तहत बकरा-बकरी क्रय हेतु लगा मेला

“बकरियों के सुधार एवं संरक्षण योजना”

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। जनपद में बकरियों की नस्ल सुधार एवं संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग द्वारा “बकरियों के सुधार एवं संरक्षण योजना” के अंतर्गत बकरा-बकरी क्रय हेतु विशेष मेला का आयोजन ग्राम कसौआ में किया गया।जिसमें बकरी व बकरा का पजीकरण कर डाक्टरो व वैज्ञानिक के द्वारा 4 सदस्यीय टीम जिसमे प्रमुख रूप से अपर निदेशक ग्रेड2 कानपुरमंडल कानपुर डॉ. विजयवीर चन्द्रयाल, केंद्रीय अनुसंधान सस्थान मथुरा के प्रधान वैज्ञानिक डॉ.एम.के.सिंह, सयुंक्त निदेशक भदावरी प्रक्षेत्र डॉ. धर्मेंद्र मिश्रा तथा मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ.धर्मेंद्र सिंह रहे।इसके अलावा विशेषज्ञ डाक्टरो की टीमो व निष्पक्ष तरीके से बीडीओ कैमरा की निगरानी में उन्नत किस्म के बकरी बकरा का चयन किया गया।इस अवसर पर अपर निदेशक डॉ. विजयवीर चन्द्रयाल ने जानकारी देते हुये बताया भारतवर्ष की महत्वपूर्ण जनपद इटावा की स्थानीय नस्ल को संरक्षित करने के उद्देश्य से इस मेले का आयोजन किया गया है इस योजना का उद्देश्य उन्नत नस्ल की जमुनापारी बकरियों के माध्यम से पशुपालकों की आय में वृद्धि करना तथा स्वरोजगार के अवसरों को सशक्त बनाना है।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ धर्मेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत पशुपालकों के उन्नत नस्ल के बकरा-बकरी की चयन प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ की गयी है।डॉ. एम.के.सिंह प्रधानवैज्ञानिक सी. आई. आर. जी.मथुरा ने सभी पशुपालको को जमुनापारी बकरियो में इनब्रीडिंग को रोकने तथा गुणवत्ता व अधिक दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के बारे में जानकारी दी। मेले में विभागीय चिकित्सकों द्वारा पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण तथा पशुपालकों को वैज्ञानिक पद्धति से बकरी पालन, टीकाकरण, संतुलित आहार एवं रोग नियंत्रण संबंधी जानकारी भी दी गयी ।इस अवसर पर डिप्टी सीवीओ डॉ हरिश्चंद्र, डॉ, भगवान सिंह के अलावा डॉ.दिलीप यादव डॉ. संजीव शर्मा डॉ.एमपी सिंह डॉ. हर्षवर्धन डॉ.विजय सिंह डॉ.जितेंद्र शर्मा डॉ.मनोज कुमार डॉ.चंद्रशेखर के अलावा पशुधन प्रसार अधिकारियो में डॉ.अनिल वीर सिंह चौहान,नरेंद्र शर्मा,डॉ डी.के.पाण्डेय सुनील भटेले, हंसराज, कृष्णा यादव आदि स्टाप उपस्थिति रहा।  बकरियों की खरीद फरोख्त करते लोग।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *