पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशन में अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से हुई अदा।

करंट विज़न संवाददाता

कानपुर देहात मार्च माह आज शुक्रवार, दिनांक 20 मार्च 2026 को अलविदा जुमा की नमाज के अवसर पर शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सद्भावपूर्ण माहौल बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन में समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत स्थित प्रमुख मस्जिदों का भ्रमण कर अलविदा जुमा की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारियों ने नमाज अदा करने आए नागरिकों से संवाद किया, उन्हें सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आश्वस्त किया तथा त्योहार के अवसर पर आपसी भाईचारे, शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की। साथ ही मस्जिदों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *