करंट विज़न संवाददाता
इटावा। नमामि गंगे के अंतर्गत श्रमदान, संदेश रैली, चित्रकला प्रतियोगिता , जागरूकता गोष्ठी एवं शपथ कार्यक्रमों का आयोजन जिला गंगा समिति व सामाजिक वानिकी प्रभाग एवं जिला पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वाधान मे यमुना नदी के किनारे हनुमान घाट पर माही पब्लिक स्कूल अड्डा खलक परमधाम के छात्र-छात्राओं के साथ स्वच्छता अभियान एवं श्रमदान के साथ शुभारंभ किया गया एवं राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कांधनी में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य कार्व यादव ने कहा कि प्लास्टिक मुक्त नदियां एवं जैव विविधता संरक्षण पर एक गंगा स्वच्छता पखवाड़ा अभियान है इसके अंतर्गत नदियों के किनारे स्थित धार्मिक स्थलों के पुजारी एवं महंतों के माध्यम से प्लास्टिक प्रयोग ना करने एवं जैव विविधता संरक्षण का संदेश आम जनों में प्रसारित किया जाएगा साथ ही मंदिरों में प्लास्टिक /पॉलीथिन का प्रयोग ना किया जाय। प्रधानाचार्य निर्मल चंद बाजपेई ने कहा कि आज के दौर में प्लास्टिक हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। प्लास्टिक में मौजूद रसायन हमारे वातावरण और स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है डीपीओ नमामि गंगे संजीव चौहान ने कहा कि नदियाँ बहुत ज़रूरी हैं क्योंकि वह मनुष्यों के लिए प्रकृति का वरदान हैं। यह हमें बहुत सी प्राकृतिक चीजे प्रदान करती हैं लेकिन आजकल वह बहुत बड़े पैमाने पर प्रदूषित हो रही हैं। हमें इसे रोकने के लिए और बेहतर भविष्य के लिए अपनी नदियों को बचाने के लिए एक साथ आना चाहिए।चित्रकला प्रतियोगिता का शीर्षक स्वच्छ नदियाँ, स्वस्थ जीवन, पर आधारित था ,जिसमें प्रथम स्थान अमन, द्वितीय स्थान अर्पित, तृतीय स्थान आस्तिक एवं सांत्वना स्थान मानवेंद्र एवं लवप्रीत को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान नदियों में कूड़ा करकट ना डालने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजू , शिखा, नीलम, संगीता, सुनील यादव,आदेश त्रिपाठी,सर्वेश कुमार, अंशुल कुमार, आसिफ, सागर, अनुज तिवारी, एवं समस्त स्टाफ का योगदान रहा। जागरूकता गोष्ठी में बोलते आश्रम पद्वति विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल चंद्र बाजपेई।
