पुलिसकर्मी ने दंपति और दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला
-दिबियापुर। औरैया दिबियापुर मार्ग पर समाधान पुरवा के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे में कार सवार दंपति और उनके दो मासूम बच्चे बाल-बाल बच गए। पुलिसकर्मी विष्णु की तत्परता से सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह घटना तब हुई जब राहुल कटियार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गेल गांव से सिकंदरा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कार अचानक असंतुलित होकर गहरे नाले में जा गिरी। गनीमत रही कि ड्यूटी जा रहे एस पी ऑफिस में तैनात एक पुलिस कर्मी ने कार में सवार चारों लोग सुरक्षित निकाल लिया ।
