करंट विज़न संपाददाता
प्रयागराज। धागा व्यापारी से 20 लाख रुपये की कथित अवैध वसूली के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सब इंस्पेक्टर—लोकेंद्र साहू और महेश कुमार—को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने व्यापारी को एनकाउंटर का भय दिखाकर रकम वसूली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला मेरठ के धागा कारोबार से जुड़ा है। पीड़ित व्यापारी की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू की गई थी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को प्रयागराज से पकड़ लिया।सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तारी से पहले आरोपी जमानत और एफआईआर रद्द कराने के लिए कानूनी विकल्प तलाश रहे थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर उन्हें हिरासत में ले लिया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों आरोपियों को विधिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
