महावीर सेवा के जिलाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ने की पुष्पांजलि अर्पित
करंट विज़न संवाददाता
पूर्व होमगार्ड ऑफिसर इंचार्ज अंगद सिंह जादौन की धर्मपत्नी श्रीमती बिटान कुमारी का लंबी बीमारी के बाद हुए निधन के बाद आज हवन पूजन के साथ विशाल श्रद्धांजलि समारोह एवं प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन किया गया। श्रीमती बिटान कुमारी जो पिछले कई वर्षों से ओम शांति आश्रम की सक्रिय सदस्य भी रह चुकी हैं। आज इस श्रद्धांजलि समारोह में महावीर सेना के जिलाध्यक्ष एबम ओम शांति आश्रम के प्रवक्ता योगेंद्र प्रताप सिंह सेंगर ने पुष्पांजलि के साथ बहुत-बहुत शोक संतृप्त वातावरण में श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री सेंगर ने कहा है कि श्रीमती बिटन कुंवर ने लंबे समय से आध्यात्मिक एवं धार्मिक क्षेत्र में ओम शांति आश्रम के तत्वाधान में काफी कार्य किया था। उनके ना रहने से हमारे समाज का परिवार आज खाली नजर आ रहा है। ओम शांति आश्रम के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगीराज सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं ओम शांति आश्रम नई दिल्ली से साध्वी उर्मिला जी ने दूरभाष से वार्ता पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्रद्धांजलि समारोह के अवसर पर महावीर सेना के जिला संगठन मंत्री दीपू सिंह सेंगर, गुड्डू चौहान, रणवीर सिंह जादौन, सत्यवान सिंह जादौन, धीरपाल सिंह जादौन, मान सिंह सेगर, सचिन गुप्ता, छविनाथ सिंह सेंगर, सुशील जादौन आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।
