करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर । पुलिस लाइन में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी अपराध श्री प्रमोद कुमार शुक्ला ने की। इस गोष्ठी में जिले के विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग कर अपनी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं खुलकर रखीं।गोष्ठी के दौरान व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, अतिक्रमण चोरी-छिनैती, बाजारों में पुलिस गश्त और कानून-व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न मुद्दों को अधिकारियों के सामने रखा। क्षेत्राधिकारी अपराध ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी सुरक्षा पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की समस्या या आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक का उद्देश्य पुलिस और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सुरक्षित एवं भयमुक्त व्यापारिक वातावरण सुनिश्चित करना रहा।
