करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। किशनपुर सर्राफा व्यापारियों को व्यापार के दौरान आ रही समस्याओं पर पुलिस द्वारा त्वरित व निष्पक्ष कार्रवाई कर प्रकरणों का सफल निस्तारण किया गया, जिससे व्यापारियों को शोषण और अनावश्यक परेशानियों से बड़ी राहत मिली है। पुलिस की इस संवेदनशील कार्यशैली से प्रसन्न होकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल फतेहपुर के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में एक व्यापारी प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और आभार व्यक्त किया।प्रतिनिधिमंडल में जिला चेयरमैन बिंदा प्रसाद अग्रहरि, जिला महामंत्री दयाशंकर गुप्ता, हिदायतुल्लाह उर्फ सईद खान, जिला कोषाध्यक्ष कुंवारे सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील शुक्ल सहित विभिन्न नगरों के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल रहे। इस अवसर पर समीर अग्रहरि, रवी अहमद, अन्नू केसरवानी, नितिन गुप्ता, सतीश गुप्ता, उत्कर्ष सिंह, सुरेंद्र कुमार शर्मा, शोनू तिवारी, श्रीकांत अग्निहोत्री, अखिलेश कुमार, गुलजार सिंह, गुलजार सिंह, मनोज सिंह समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे।इसी क्रम में व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग फतेहपुर को भी अवगत कराया कि रोडवेज बसों के कारण फतेहपुर व खागा नगर में गंभीर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। व्यापारियों ने यातायात व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त किए जाने की मांग की, ताकि आमजन और व्यापारियों दोनों को राहत मिल सके।
