उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक सम्पन्न
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मासिक बैठक संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता के आवास पर उनकी अध्यक्षता में संपन्न हुई मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि व्यापार मंडल के जनक एवं संस्थापक पूर्व सांसद स्वर्गीय श्याम बिहारी मिश्रा ने जो व्यापार मंडल का गठन करके व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए कदम उठाया उसे समूचे देश में व्यापारियों को लाभ मिल रहा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि आज व्यापारियों ने बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराकर यह साबित कर दिया है कि अब जनपद में व्यापारियों का कोई विभाग उत्पीड़न नहीं कर पाएगा। श्री गुप्ता ने कहा की उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की पुरानी मांग सरकार द्वारा स्वीकार की गई है जिससे खाद्य विभाग लाइसेंस को आजीवन मान्यता दी गई है इसके लिए भारत सरकार के साथ व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मुकुंद मिश्रा एवं उनकी टीम को जनपद के सभी व्यापारियों द्वारा आभार व्यक्त किया गया। बैठक का संचालन संगठन के महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने किया। बैठक में शिवकांत दुबे, जयप्रकाश जैन, अखिलेश शर्मा डॉक्टर हर्षित पोरवाल, संतोष सोनी, राजीव शुक्ला, विनोद पोरवाल, शिव शरण गुप्ता, रिंकू यादव,गोविंद दुबे, मंजू पांडे, गुड्डी बाजपेई, संतोष पोरवाल, बंटी पोरवाल, रामकुमार गुप्ता,अनिल कौशल, बबलू त्रिपाठी, पीयूष शुक्ला, विनीत मित्तल, अशोक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं महिलाओं ने सहभागिता की।अंत में व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा के निधन पर एवं बसरेहर गुड्डू पोरवाल के निधन पर मौन रहकर शोक संवेदना व्यक्त की गई। बैठक में बोलते पूर्व सांसद रघुराज शाक्य।
