पक्की सराय बाजार में नो-व्हीकल ज़ोन लागू किए जाने से स्थानीय व्यापारियों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है।

करंट विजन संवाददाता इमरान खान

व्यापारियों का कहना है कि इस फैसले के बाद बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे उनके व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है।
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित मौके पर पहुंचे और व्यापारियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने स्थिति का जायजा लेते हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर से भी बातचीत की। व्यापारियों ने बताया कि वाहन प्रतिबंध के कारण ग्राहक बाजार तक आसानी से नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे बिक्री में गिरावट आ रही है।
आलोक दीक्षित ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सक्षम अधिकारियों के सामने व्यापारियों की बात रखी जाएगी और समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि नो-व्हीकल ज़ोन के फैसले पर पुनर्विचार किया जाए या फिर ऐसा विकल्प निकाला जाए जिससे व्यापार भी प्रभावित न हो और यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *