कुलपति ने ट्रॉमा सेंटर का भी निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों का हालचाल जाना

करंट विजन संवाददाता

इमरान खान

होली पर्व के बाद उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर अजय सिंह शुक्रवार सुबह ओपीडी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर इलाज, पंजीकरण और दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
कुलपति ने फार्मेसी काउंटर पर पहुंचकर मरीजों से दवाइयों की उपलब्धता के बारे में पूछा, जहां मरीजों ने बताया कि उन्हें आवश्यक दवाइयां समय पर मिल रही हैं और किसी तरह की परेशानी नहीं है।
इसके बाद उन्होंने ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर का निरीक्षण किया और त्योहार के बाद बढ़ने वाली मरीजों की संख्या को देखते हुए पंजीकरण व्यवस्था को और अधिक सुचारू बनाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी ओपीडी के बाहर जल्द ही इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाने के निर्देश भी दिए।
कुलपति ने ट्रॉमा सेंटर का भी निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से आपातकालीन सेवाओं और उपचार व्यवस्था की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि मरीजों को 24 घंटे बेहतर और त्वरित चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।
कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर अजय सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का उद्देश्य मरीजों को सुगम, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *