कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं मौजूदा सदस्य अजय यादव, विशिष्ट अतीत के रूप में जिलाधिकारी कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने मौजूद होकर नव गठित कार्यकारिणी का किया उत्साह वर्धन, दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
करंट विज़न संवाददाता
कानपुर देहात में आज बुधवार को सदर तहसील अकबरपुर में नवनिर्वाचित अकबरपुर अधिवक्ता समिति का शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन नवनिर्वाचित अध्यक्ष विपिन चंद्र दीक्षित के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष एवं मौजूदा सदस्य अजय यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडे ने कार्यक्रम में शिरकत की। आयोजित हुए शपथ समारोह में मानस तीर्थ नगरी गौरैयापुर के महंत 1008 श्री देवनारायण दास जी महाराज वैष्णव एवं पनकी धाम के महंत ने मौजूद रहकर सनातन धर्म की परंपरा की अवरल धारा बिखेरी। वहीं आयोजित हुए शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा नवगठित अधिवक्ता समिति के पदाधिकारी के साथ सर्वप्रथम दीप प्रज्वलंकर मां भारती को प्रणाम किया गया।कार्यक्रम को प्रमुख रूप से जिला वार के पूर्व अध्यक्ष पंडित रविंद्र नाथ मिश्रा, जिला वार के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश का चुनाव लड़ चुके एकीकृत बार के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ कटियार, जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान, अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी मैया तहसील के पूर्व अध्यक्ष चौ. भूपेन्द्र यादव सहित कई पुरोधा अधिवक्ताओं द्वारा अपना-अपना संबोधन एवं नवनिर्वाचित अधिवक्ता समिति के पदाधिकारी को कार्य करने के ज्ञान से ओतप्रोत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष अजय यादव द्वारा नवनिर्वाचित अधिवक्ता समिति के समस्त पदाधिकारी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।नवनिर्वाचित समिति के अध्यक्ष विपिन चंद्र दीक्षित द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एवं फूलमाला पहनकर शाल उढाकर उनका गर्म जोशी के साथ स्वागत व अभिवादन भी किया गया। अध्यक्ष विपिन चंद्र दीक्षित द्वारा महिला सशक्तिकरण का ध्यान देते हुए महिला साथी अधिवक्ताओं एवं समाज क्षेत्र में काम कर रही समाजसेविकाओं को भी मंच पर बुलाकर उपाध्यक्ष रूचि यादव के माध्यम से उनका स्वागत सत्कार कराया गया। कार्यक्रम के मध्य में ही कोई बिना भोजन के न जाए अध्यक्ष ने इस बात का भी ध्यान दिया और समय से भोजन व्यवस्था सुचार रूप से शुरू कर दी सभी ने बनाए गए लजीज व्यंजनों का भी स्वाद चखा। अंत में शपथ ग्रहण समारोह की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अकबरपुर ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष संतोष चौधरी ने अपने अध्यक्षी भाषण के बाद कार्यक्रम समापन की घोषणा की। कार्यक्रम का सफल संचालन युवा अधिवक्ता पूर्व पदाधिकारी मदन मोहन शुक्ला द्वारा किया गया। इस दौरान जिले की समस्त तहसीलों के अध्यक्ष महामंत्री जनपद न्यायालय से जिला बार एसोसिएशन एकीकृत बार एसोसिएशन एवं जिला बार माती कानपुर देहात संगठन के पूर्व एवं मौजूद पदाधिकारी मौजूद रहे।
