रूरा संवाददाता: बनीपारा जिनई स्थित मंदिर प्रांगण में चले रही सात दिवसीय शिव महापुराण के दूसरे दिन सीहोर वाले महाराज कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा जी जी के सुपुत्र पंडित राघव जी मिश्रा जी ने कथा सुनाते हुए कहा कि जिसे भगवान शंकर से प्रेम प्राप्त होता है वह भाग्यशाली होता है।बनीपारा स्थिति बाणेश्वर मंदिर में आयोजित सात दिवसीय शिव महापुराण कथा में सोमवार को दूसरे दिन हजारों किलो मीटर दूर भक्त कथा सुनने पंडाल पहुंचेयहां सुबह पहर आचार्य शिवम बाजपेई के द्वारा भगवान शिव का रुद्राभिषेक कराया गया। यहां पहुंचे भक्तों ने रुद्राभिषेक में भाग लिया और बाद चल रही शिव महापुराण की कथा का रास्वसवादन किया। कथा में समिति के अध्यक्ष गौरव सेंगर और भाजपा नेता सत्येंद्र भादरिया ने कथा व्यास की आरती उतारी। कथा सुनाते हुए कथा व्यास प्रदीप मिश्रा सिहोर वालो के पुत्र श्री राघव मिश्रा ने कहा कहा कि जिसे भगवान शंकर से प्रेम प्राप्त हो वह भाग्यशाली है। भगवान के विषय में जानने के लिए जिज्ञासु हो, वह भाग्यवान है। हम लोग जिस कलयुग में जी रहे हैं इस युग में बड़े-बड़े महात्माओं ने गहरा चिंतन किया है जो भक्ति को धारण करता है वह कलयुग के प्रभाव से बच जाता है।जीवन में तीन ताप परेशान करें तो भगवान के निकट पहुंच जाएं जिससे हमें तीनों ताप से छुटकारा मिलता है।और कहा कलयुग के पाप तब तक परेशान करेंगे जब तक शिवपुराण हमारे जीवन में शामिल ना हो जाए यही शिवपुराण की महिमा है। भगवान शंकर जी मंगल राशि है उनका नाम और ध्यान भी मंगलमय है। शिव जैसा समान दृष्टा कौन होगा, महादेव दैत्य एवं देवों के लिए सदा कृपा वंत रहते हैं। इस दौरान प्रदीप मिश्रा कानपुर वाले, कुशाग्र कौशल उन्नाव के अलावा समिति के रामकृष्ण,विनोद सिंह गौर,रोहित सिंह,लल्लन गुप्ता,राघवेंद्र सिंह,देवेंद्र सिंह,सोनी भदौरिया,मोनू पंडित,शिवम्, अनुज सविता,रजनी कांत,शिवम चक्रवर्ती,लालू सोनी,नमन सिंह रुद्र प्रताप,लकी,हर्ष, प्रिया,मोनिका,आयुषी आदि लोग रहे।
ईश्वर से प्रेम प्राप्त करने वाला होता है भाग्यशाली। राघव जी
