मंगलपुर थाना परिसर के मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी।

करंट विज़न संवाददाता

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने आपसी सहमति से पति-पत्नी के रूप में साथ रहने का निर्णय लिया। उन्होंने थाना परिसर में स्थित मंदिर में शादी रचाई, जिसमें दोनों पक्षों के परिजन मौजूद रहे। युगल ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष सरस्वती (उम्र लगभग 20 वर्ष) पुत्री राम कुमार, निवासी ग्राम जुरिया, थाना मंगलपुर की है। द्वितीय पक्ष शीलू (उम्र लगभग 21 वर्ष) पुत्र जगमोहन, निवासी ग्राम जैतीपुर, थाना मंगलपुर, जनपद कानपुर देहात का है। युगल ने एक लिखित समझौता पत्र प्रस्तुत किया है। इसमें उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और बिना किसी दबाव के, पूर्ण होशोहवास में अपनी रजामंदी से 22 फरवरी 2026 की शाम से पति-पत्नी के रूप में एक साथ रहने का निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वे बालिग हैं और अपने अच्छे-बुरे का निर्णय स्वयं लेने में सक्षम हैं।शीलू और सरस्वती ने बताया कि उनकी मुलाकात हाल ही में क्षेत्र में लगी एक नुमाइश के दौरान हुई थी, जिसके बाद वे एक-दूसरे से प्रेम करने लगे। शुरुआत में लड़की पक्ष की ओर से कुछ असमर्थता जताई गई थी, लेकिन युगल के दृढ़ निर्णय के आगे सभी आपत्तियां फीकी पड़ गईं। एस.एस.आई. कमलेश यादव ने बताया कि दोनों प्रेमी युगल बालिग हैं और उन्होंने आपसी समझौते से एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *