नागिन बनी युवती ने प्रेमी संग रचाई शादी

इंस्टाग्राम वीडियो से खुला राज रौनी शर्मा आईडी से वीडियो वायरल

8 फरवरी की रात घर से गई थी युवती 9 को दर्ज हुई गुमशुदगी

सिराजुद्दीन (मुन्ना)

करंट विज़न संवाददाता

औरैया । जनपद के फफूँद थाना क्षेत्र के गाँव सीगनपुर में बिस्तर पर सांप की केंचुली छोड़कर गायब हुई युवती के मामले में आखिरकार सस्पेंस खत्म हो गया। नागिन बनने की अफवाह से पूरे प्रदेश में सुर्खियाँ बटोरने वाली यह घटना अब प्रेम विवाह की हकीकत के साथ सामने आई है। गुरुवार को आई लव मॉम नाम की इंस्टाग्राम आईडी से वायरल हुए वीडियो में युवती ने खुद कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी कर ली है और वह सुरक्षित है। रीना पुत्री राकेश कुमार बाल्मीक निवासी सीगनपुर, 8 फरवरी की रात घर से अपने प्रेमी श्याम जी पुत्र स्व. रामलखन शर्मा निवासी सीगनपुर के साथ चली गई थी। 9 फरवरी को पिता ने फफूँद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। सुबह जब परिजन उसके कमरे में पहुँचे तो बिस्तर पर सांप की केंचुली, चूड़ियाँ, सिंदूर, कान के बाले और नाक की लोंग रखी मिलीं।देखते ही देखते गाँव में चर्चा फैल गई कि युवती नागिन बन गई है। दोपहर तक अफवाहों ने ऐसा जोर पकड़ा कि मामला सोशल मीडिया और फिर टीवी चैनलों तक पहुँच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने उस समय बताया था कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है और तहरीर के आधार पर युवती की तलाश की जा रही है। जांच में सामने आया कि परिजन उसकी शादी कहीं और तय कर रहे थे जबकि उसका गांव के ही युवक श्याम जी से प्रेम संबंध था। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। वहीं केंचुली और सुहाग की वस्तुएँ रखे जाने को लेकर गांव में तरह-तरह की कहानियाँ गढ़ी जाती रहीं। गुरुवार को आई लव मॉम आईडी से दो वीडियो वायरल हुए। पहले वीडियो में रीना अपने प्रेमी/पति श्याम जी के साथ दिखाई दे रही है और कह रही है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। दूसरे वीडियो में वह अकेले नजर आती है और अपील करती है कि उसके परिवार या पति को परेशान न किया जाए।वीडियो में वह अपनी शादी की तस्वीरें भी दिखाती है।वीडियो सामने आते ही “नागिन” वाली अफवाह पर विराम लग गया और यह साफ हो गया कि केंचुली रखकर युवती ने घरवालों और गांव वालों को गुमराह करने के लिए फिल्मी अंदाज में यह नाटक रचा था।केंचुली की तस्वीरें और नागिन की चर्चा ने मामले को प्रदेशभर में हाईलाइट कर सनसनी बन गई थी l क़ानून के जानकारों के अनुसार यदि युवती बालिग है और उसने अपनी मर्जी से विवाह किया है तो कानूनन उसे अपनी पसंद से जीवनसाथी चुनने का अधिकार देता है lइस तरह, केंचुली से शुरू हुई रहस्यमय कहानी का अंत प्रेम विवाह की सच्चाई के साथ हुआ लेकिन इस “नागिन कांड” ने कुछ दिनों तक पूरे इलाके को हैरान जरूर बनाये रखा अंधविस्वास के कारण इलाकाई ग्रामीण युवती के नागिन बन जाने के भ्रम मे पड़े थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *