प्रदेश सरकार ले संज्ञान ओवरलोडिंग डंपरों की बांधी जाए समय सीमा और लगाई जाए नो एंट्री. डॉ सुरेश द्विवेदी
current vision
कानपुर देहात जनवरी माह. सिकंदरा बिल्हौर मार्ग अब सबसे बड़ा मार्ग साबित हो रहा है यह मार्ग जीटी रोड और मुगल रोड को जोड़ता है जब से डबल रोड बनाया गया है झींझक का नहर पुल और रेलवे क्रॉसिंग पुल बन जाने से सबसे बड़े बहनों का प्रतिदिन हजारों की संख्या में आवागमन हो गया है जिससे छोटा बाहनो एवं पैदल चलने वाले लोगों को भारी मुसीबत का सामना ही नहीं आए दिन लोगों को दुर्घटना का शिकार होना पड़ता है. केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार विकास व मेकइन इंडिया का नारा दे रही है लेकिन सरकार को यह नहीं पता है कि एक विकास पर सैकड़ो मूलभूत समस्याएं पैदा हो रही है जिससे आम जनता परेशान के साथ-साथ भयभीत है सिकंदरा बिल्हौर मार्ग पर ओवरलोड डंपर मोर्रम गिट्टी लेकर हजारों की संख्या में चलने से मजबूत सड़क को गड्ढा युक्त में तब्दील करने लगे हैं यह समस्याएं सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों को नहीं दिखाई दे रही है उन्हें सिर्फ स्वागत कराने एवं माला पहनने में पुनाह सत्ता में आने की अपना विश्वास मजबूत कर रहे हैं यह बात विश्व हिंदू परिषद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेश द्विवेदी ने कही है।हमारे झीझक संवाददाता के अनुसार डॉक्टर सुरेश द्विवेदी ने कहा है कि सिकंदरा बिल्हौर मार्ग पर स्थित कस्बा सिकंदरा संदलपुर मंगलपुर झींझक मिंडा कुआं दशहरा रसूलाबाद असालतगंज तिश्ती बिल्हौर आदिओवरलोड डंपरों से ओवरलोडिंग से सड़क की दुर्दशा हो रही है आवा गवन में आम जनता बडे छोटे बाहनों को भारी दिक्कत के साथ-साथ दुर्घटनाएं हो रही है हर 24 घंटे में छोटी बड़ी दुर्घटना का होना निश्चितहै 24 घंटे में दुर्घटना ठंडी हो जाती है तब तक नई दुर्घटना तैयार हो जाती है डंपरों की तेज रफ्तार की हवा लगने मात्र से छोटे बाहन डिस बैलेंस हो जाते हैं वह भी एक दुर्घटना डंफरों से जुड़ी हुई है. उपरोक्त ओवरलोड डंपरों को समय सीमा में बांधकर नो एंट्री लगाई जाए दिल्ली से आने वाले माल वाहक ट्रक एवं बसों एवं एंबुलेंस व कारों का आवागमन सुचारू से हो सके. सिकंदरा बिल्हौर मार्ग पर जहां जहां सड़के क्षतिग्रस्त हुई है वहां युद्ध स्तर पर केमिकल डालकर सड़कों का मरम्मती कारण कराया जाए ओवरलोड मोर्रम ट्रक जंपरों की ओवरलोडिंग अब सभी संपर्क मार्गों पर चलने की पूर्णता रोक लगाई जाए क्योंकि वह सड़के कमजोर हैं सड़क टूट जाएगी इससे सरकार को भारी राजस्व की हांनि होगी उधर आम जनता का आवागमन अवरुद्ध होगा।
