ज्ञान, कला और संगीत की देवी माँ सरस्वती के प्राकट्य उत्सव ‘बसंत पंचमी’ का पर्व पी आर बी कन्या विद्यालय भटौली
कानपुर देहात के रूरा में बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें विद्या की देवी से सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबन्धक द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। पूजन कार्यक्रम पूरी तरह वैदिक रीति-रिवाज और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। उपस्थित सभी लोगों ने माँ शारदे को पुष्प अर्पित किए और ‘सरस्वती वंदना’ के साथ उनका आह्वान किया।इस धार्मिक अनुष्ठान में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी पूर्ण निष्ठा के साथ भाग लिया। पूजा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।प्रधानाचार्य आलोक सिंह यादव ने अपने संबोधन में बसंत पंचमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्या और बुद्धि की देवी माँ सरस्वती की कृपा से ही अज्ञानता का अंधकार दूर होता है। बसंत पंचमी का यह त्योहार हमें जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और निरंतर सीखने की प्रेरणा देता है। वहीं बसंत के आगमन के प्रतीक के रूप में विद्यालय को फूलों से सजाया गया था वहीँ विद्यालय में बालिकाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया,कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।
