कस्बे की तकिये वाली मस्जिद में कुरान शरीफ हुआ मुकम्मल
करंट विज़न संवाददाता
फफूंद (औरैया) । मुकद्दस माहे रमजान के महीने में कस्बे की तकिए वाली मस्जिद में हाफिज गुफरान चिश्ती ने 17 दिन में कुरान शरीफ मुकम्मल किया । कुरान शरीफ मुकम्मल होने पर आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया से आए सैय्यद मुजफ्फर चिश्ती ने फातिहा की जिसमें मुल्क में अमन और चैन की दुआएं मांगी गई । फातिहा के बाद लोगों को तबर्रुक तकसीम किया गया। कस्बा फफूंद के तिराहा चमनगंज के समीप स्थित तकिए वाली मस्जिद में बीती रात कुरान शरीफ मुकम्मल हुआ । कुरान शरीफ पढ़ा रहे हाफिज मो.गुफरान चिश्ती ने 17 दिन में कुरान शरीफ मुकम्मल किया । हाफिज गुफरान चिश्ती ने बताया कि उन्होंने कस्बे में स्थित मदरसा जामिया समदिया से कुरान शरीफ की पढ़ाई की है । कुरान शरीफ मुकम्मल होने पर आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया से आए सैय्यद मुजफ्फर चिश्ती ने मस्जिद में मौजूद लोगों से कहा कि माहे रमजान का महीना बड़ी बरकत वाला महीना है । रमजान के महीने में लोग ज्यादा से ज्यादा गरीबों की मदद करें । माहे रमजान के महीने में हर मुसलमान पर रोजे फर्ज किए गए हैं । इस माह में सदका,खैरात करें और अपने माल की जकात निकलें । रमजान का दूसरा असरा चल रहा है इसमें अपने गुनाहों की माफी मांगे । इसके बाद फातिहा हुई जिसमें मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआ मांगी गई । फातिहा के बाद लोगों को तबर्रुक तकसीम किया गया ।
