साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों को किया गया सतर्क

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विजयीपुर क्षेत्र के बरैची गांव स्थित पी टेक कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह एवं उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय ने छात्र-छात्राओं को साइबर ठगी से बचने के प्रभावी उपायों की जानकारी दी।अधिकारियों ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन फ्रॉड से सावधान रहने, किसी भी व्यक्ति से ओटीपी साझा न करने, संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि किसी भी योजना या ऑफर की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही प्राप्त करें।पुलिस टीम ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे मजबूत हथियार है। किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।कार्यक्रम में सेंटर संचालक मेहंदी हसन, सत्येंद्र सिंह, दीपेंद्र त्रिपाठी, एजाज हसन सहित स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *