एसएसपी ने धार्मिक स्थलों एवं मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था परखी

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। आगामी त्योहार नवरात्रि एवं ईद के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस बल के साथ सुबह जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और थाना प्रभारियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसएसपी ने धार्मिक स्थलों पर ध्वनि विस्तारक यंत्र साउंड सिस्टम के उपयोग को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित किए जाने हेतु निर्देशित किया,ल जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसएसपी ने प्रातः कालीन समय में कम्पनी गार्डन सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मॉर्निंग वॉक हेतु आने-जाने वाले नागरिकों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा पुलिस की सतर्क उपस्थिति सुनिश्चित की। सुबह के समय सुनसान सड़कों पर बाइक स्टंट, तेज रफ्तार से वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। एसएसपी ने जनपद वासियों से अपील की है कि वह त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभयनाथ त्रिपाठी एवं पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कालीवाहन मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते एसएसपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *