एसएसपी ने परेड की सलामी लेकर पुलिस कर्मियों से टोलीवार ड्रिल कराया

करंट विज़न संवददाता

इटावा। एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवाई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिस कर्मियों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए। एसएसपी ने यूपी 112 पीआरवी का निरीक्षण कर पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए। इसी क्रम में एसएसपी ने आरटीसी कार्यालय, आरटीसी बैरक, मेस आदि का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, गुणवत्ता, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता आदि पर उल्लेखनीय रुप से निर्देश दिए और पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक किया तथा पुलिस कर्मचारियो का अर्दली चेक कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस लाइन में परेड करते पुलिस कर्मी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *