इटावा। एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन का निरीक्षण किया और शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवाई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराया। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवायी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराया। परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिस कर्मियों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए। एसएसपी ने यूपी 112 पीआरवी का निरीक्षण कर पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण कर उपकरणों की नियमित सफाई व समुचित देखरेख व संचालन हेतु निर्देश दिए। आरटीसी कार्यालय, आरटीसी बैरक, मेस आदि का निरीक्षण करते हुए सफाई, गुणवत्ता, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता आदि पर उल्लेखनीय रुप से निर्देश प्रदान दिए। एसएसपी ने पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक किया तथा संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। दंगा नियंत्रण उपकरणों का निरीक्षण करते एसएसपी।
एसएसपी ने दंगा नियंत्रण उपकरणों का किया निरीक्षण
