स्पोर्ट्स फॉर स्कूल जनपद स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन

1500 मीटर दौड़ में काजल शाक्य ने जीता गोल्ड

करंट विज़न संवाददाता

विजयी प्रतिभागी को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित करते विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रजक 2- दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रजक रामगढ़ – समग्र शिक्षा माध्यमिक उत्तर प्रदेश समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग स्पोर्ट्स फॉर स्कूल जनपद स्तरीय समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक जनपदीय प्रतियोगिता का आयोजन सुन्दर सिंह इंटर कॉलेज रामगढ़ के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित की गई प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार रजक के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित माल्यार्पण कर किया गया खेल प्रतियोगिता में दिव्यांग में रस्साकसी, म्यूजिकल चेयर, कला, नृत्य, गायन माध्यमिक विद्यालयीय में सौ मीटर, 200मीटर,1500 मीटर, गोला फेक, भाला फेंक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया प्रतियोगिता का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य व कार्यक्रम संयोजक जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक दीपक दुबे द्वारा विजई प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया प्रतियोगिता में सीनियर बालिका वर्ग 1500 दौड़ में काजल शाक्य ने पहला, गोमती दूसरा , पलक तीसरा, जूनियर बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में धीरज पहला, शिखर दूसरा, हर्षित तीसरा, जूनियर बालिका वर्ग 100मीटर दौड़ में नव्या बरौनकला पहला , सोनी रामगढ़ दूसरा, पलक रामगढ़ तीसरा प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका भूपदीप सिंह, सत्य प्रकाश, पंकज पवन नायक, हीरालाल ने निभाई संचालन मोहित यादव ने किया इस अवसर पर सुनील कुमार जितेन्द्र पाल, अजेश कुमार, रावेंद्र कुमार, रजनीश, विवेक कटियार, आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *