वीजीएम में सड़क सुरक्षा पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

दिबियापुर।विवेकानन्द ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर में सड़क सुरक्षा अभियान के अन्तर्गत भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । भाषण प्रतियोगिता के अन्तर्गत विद्याथियों ने सुरक्षित वाहन चालन में युवाओं की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त किये । विद्यार्थियों ने अपने वक्तव्य में लोगों को सड़क सुरक्षा के महत्व, जिम्मेदारी से वाहन चलाने, यातायात नियमों के पालन पर बल दिया । भाषण प्रतियोगिता में रश्मि ने प्रथम, दिव्या ने द्वितीय एवं प्रिया शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । चित्रकला प्रतियोगिता में अनन्या ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय एवं मीनू सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इस अवसर पर डॉ. रीना आर्या, डॉ. राकेश तिवारी, डॉ महेन्द्र तिवारी, डॉ यश कुमार, डॉ विनोद कुमार, डॉ मृदुल पाण्डेय, डॉ शीलू त्रिवेदी, डॉ निकिता अग्रवाल, डॉ राजेश कुमार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ हिमांशु आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *