सपा पीडीए दिवस के रूप में 15 को मनाएगी कांशीराम का जन्म दिवस – प्रदीप शाक्य

नेताओं और कार्यकर्ताओं से भाग लेने की अपील

करंट विज़न संवाददाता

इटावा। सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि 15 मार्च को पूर्वाह्न 10 बजे से बहुजन नायक कांशीराम के 92वें जन्म दिवस को बहुजन समाज दिवस अर्थात पीडीए दिवस के रूप में साईं कृष्णा गार्डन निकट वृंदावन गार्डन में भव्यता के साथ मनाया जाएगा। सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने पार्टी कार्यालय पर प्रेसवार्ता में कहा कि कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने 15 मार्च को पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियो,पार्टी के सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक,नपूर्व जिलाध्यक्ष, जिला कार्य समिति के पदाधिकारियों, अध्यक्ष जिला पंचायत एवं सदस्यों, विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों,पार्टी के ब्लॉक प्रमुखों, पूर्व ब्लाक प्रमुखों, नगर पालिका परिषद के अध्यक्षों, पूर्व अध्यक्ष एवं समस्त सभासदों, पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्षों को अपनी टीम सहित तथा पार्टी के जोन प्रभारियो, सेक्टर प्रभारियों, बूथ प्रभारियों,पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, बीएलए 2 एवं पार्टी समर्थकों से साथियों सहित कार्यक्रम में समय से भाग लेने की अपील की है। प्रेसवार्ता में जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया, कोषाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, भरथना विधायक राघवेंद्र गौतम, वरिष्ठ नेता लाखन सिंह जाटव, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, उपाध्यक्ष अनवार हुसैन, प्रवक्ता विक्की गुप्ता,सचिव प्रवीन कुशवाह,युवजन सभा जिला अध्यक्ष आदित्य गोविन्द, भानु गौतम, राजू यादव, नरेंद्र प्रजापति व बल्ले यादव आदि उपस्थित रहे।  पत्रकारों से बातचीत करते सपा जिलाध्यक्ष व अन्य नेता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *