करंट विज़न संवाददाता
फतेहपुर। पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें भूमि विवाद, पारिवारिक मामले, शिकायतें एवं अन्य जनसामान्य से जुड़े प्रकरण शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामलों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक शिकायत का समाधान शासन की मंशा के अनुरूप किया जाना आवश्यक है।इस दौरान संबंधित अधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
