जनसुनवाई में एसपी ने सुनीं समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

करंट विज़न संवाददाता

फतेहपुर। एसपी श्री अभिमन्यु मांगलिक द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।एसपी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसलिए किसी भी प्रकरण में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने पर जोर दिया।इस पहल से आमजन में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है तथा लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *