फतेहपुर। जिला एवं शहर पुलिस लाइन परिसर स्थित सम्मेलन कक्ष में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों के सम्मान में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह ने संयुक्त रूप से की।इस अवसर पर अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हुए पुलिस कर्मियों को एसपी व एएसपी द्वारा फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही शाल, घड़ी, प्रतीक चिन्ह एवं उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल, स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी गई।सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक शोभालाल, दिनेश चंद्र मिश्रा, मो. सलीम खान, ज्ञानचंद्र, चंद्र प्रकाश दुबे, दृगपाल सिंह, राम प्रकाश यादव तथा उर्दू वादक मो. सगीर खान शामिल रहे। सभी ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए पुलिस विभाग में बिताए गए पलों को यादगार बताया और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में सीओ सिटी गौरव शर्मा, सीओ लाइन, प्रतिसार निरीक्षक राजेश कुमार सिंह सहित पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी व कर्मचारी मौजूद
सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को एसपी ने दी भावभीनी विदाई, सम्मान समारोह आयोजित
