इटावा में पहली प्लास्टिक पाइप मैन्युफैक्चरर यूनिट की शुरुआत
शावेज़ नक़वी
इटावा। तेजी से बढ़ते स्टार्टअप और स्वरोजगार के क्षेत्र में इटावा को प्लास्टिक पाइप मैन्युफैक्चरर यूनिट किसी सौगात मिली है। शहर के आलमपुर हौज में स्काई पाइप के नाम से स्वीट प्लास्टिक पाइप प्राइवेट लिमिटेड ने मैन्युफैक्चर यूनिट की शुरुआत की है। कंपनी के फाउंडर कमलेश यादव ने बताया कि उनका प्रयास है कि जिले में रोजगार को बढ़ावा देने के साथ अधिक से अधिक स्किल्ड युवाओं को अपने जिले में ही नौकरी का अवसर दिया जाए। कंपनी के डायरेक्टर कार्तिक यादव ने डीलर मीटिंग के दौरान बताया कि कंपनी द्वारा 50 एमएम से 200 एमएम तक प्लास्टिक पाइप का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल 250 टन कैपेसिटी के साथ नई शुरुआत की गई है। सन 1990 से 2010 तक यूनिट कार्तिक पाइप के नाम से कार्य कर रही थी। 2026 में कंपनी ने नई शुरुआत करते हुए स्काई पाइप के नाम से इटावा में ही मैन्युफैक्चरर यूनिट की शुरुआत की है। जिसमें 15 से अधिक लोगों को रोजगार दिया गया है। अप्रैल तक 500 तन का लक्ष्य निर्धारित करके कंपनी 100 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही कंपनी ने सेल्स एंड मार्केटिंग के लिए गुड़गांव में भी ऑफिस संचालन का निर्णय लिया। कार्यक्रम में इटावा व उसके आसपास के सभी डीलर मौजूद रहे। कार्यक्रम में डायरेक्टर अर्नव यादव समेत केमिकल इंजीनियर शिवानी यादव आदि ने डीलर को कंपनी के प्रभावी संचालन और उससे जुड़ी तकनीकी जानकारी दी।
