परिणाम 100 प्रतिशत रहा है जो हमारे संस्थान के विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के श्रेष्ठ मार्गदर्शन की ही देन है
करंट विज़न संवाददाता
इटावा। सर मदनलाल इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल में अध्ययनरत बीएससी नर्सिंग छठवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने जनवरी 2026 की परीक्षा परिणाम में अपनी श्रेष्ठता को लगातार कायम रखा है। डायरेक्टर डॉ.उमाशंकर शर्मा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में इस वर्ष भी पूर्व की तरह ही संस्थान का परिणाम 100 प्रतिशत रहा है जो हमारे संस्थान के विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के श्रेष्ठ मार्गदर्शन की ही देन है। छठवें सेमेस्टर में छात्रा सीता यादव ने सर्वाधिक 85 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया वहीं नैन्सी कुमारी ने 79.45 प्रतिशत के साथ द्वितीय,सचिन कुमार ने 79.27 प्रतिशत के साथ तृतीय, अलका यादव ने 77 प्रतिशत के साथ चतुर्थ,ईशा ने 76 प्रतिशत के साथ पंचम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर एसएमजीआई के चेयरमैन डॉ.विवेक यादव ने निदेशक सहित समस्त स्टाफ और सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए संस्थान की उत्कृष्टता को इसी प्रकार बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। एसएमजीआई के टॉपर विद्यार्थी।
